हरे निशान में खुले शेयर बाजार

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.49 बजे 51.27 अंकों की मजबूती के साथ 34,497.02 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 13.75 अंकों की बढ़त के साथ 10,596.35 पर कारोबार करते देखे गए. 

हरे निशान में खुले शेयर बाजार

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.49 बजे 51.27 अंकों की मजबूती के साथ 34,497.02 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 13.75 अंकों की बढ़त के साथ 10,596.35 पर कारोबार करते देखे गए. 

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 112.81 अंकों की मजबूती के साथ 34558.56 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 32.6 अंकों की बढ़त के साथ 10,615.20 पर खुला.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com