खास बातें
- देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.00 अंकों की तेजी के साथ 19,704.33 पर तथा निफ्टी 16.50 अंकों की तेजी के साथ 5,983.55 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.00 अंकों की तेजी के साथ 19,704.33 पर तथा निफ्टी 16.50 अंकों की तेजी के साथ 5,983.55 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 90.99 अंकों की तेजी के साथ 19,765.32 पर और 30.00 अंकों यानी 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 19,704.33 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,833.14 के ऊपरी 19,568.49 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा स्टील (4.56 फीसदी), एलएंडटी (2.70 फीसदी), टाटा पॉवर (3.75 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.60 फीसदी) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.63 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सन फार्मा (3.67 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.70 फीसदी), सिपला (1.63 फीसदी), टीसीएस (1.59 फीसदी) और भेल (1.51 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.65 अंकों की तेजी के साथ 6,010.70 पर खुला और 16.50 अंकों यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 5,983.55 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,015.30 के ऊपरी 5,936.80 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 23.31 अंकों की तेजी के साथ 6,387.13 पर और स्मॉलकैप 18.01 अंकों की तेजी के साथ 5,992.46 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 में 9 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.86 फीसदी), धातु (1.61 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.61 फीसदी), बैंकिंग (0.96 फीसदी) और बिजली (0.89 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
स्वास्थ्य सेवा (1.28 फीसदी), सूचना प्रौैद्योगिकी (0.74 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.66 फीसदी) वाहन (0.04 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1189 शेयरों में तेजी और 1098 में गिरावट दर्ज की गई जबकि 147 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।