यह ख़बर 20 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 141 अंकों की तेजी

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 141.43 अंकों की तेजी के साथ 21,205.05 पर और निफ्टी 42.30 अंकों की तेजी के साथ 6,303.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 19.91 अंकों की तेजी के साथ पर 21,083.53 खुला और 141.43 अंकों या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 21,205.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,221.37 के ऊपरी और 21,001.13 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.10 अंकों की तेजी के साथ 6,261.75 पर खुला और 42.30 अंकों या 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 6,303.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,307.45 के ऊपरी और 6,243.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 65.86 अंकों की तेजी के साथ 6,552.89 पर और स्मॉलकैप 51.01 अंकों की तेजी के साथ 6,527.77 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (2.83 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.50 फीसदी), तेज खपत उभोक्ता वस्तुएं (1.08 फीसदी), बैंकिंग (0.75 फीसदी) और वाहन (0.72 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
 
बीएसई के एक सेक्टर तेल एवं गैस (0.96 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।