शेयर बाजारों के कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज (प्रतीकात्मक फोटो)
मुंबई: देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख देखा गया और कारोबार का अंत भी ग्रीन जोन में हुआ. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 21.98 अंक बढ़कर 27,257.64 अंक, निफ्टी 19 अंक बढ़कर 8,417 अंक पर बंद हुआ.
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.44 बजे 170.47 अंकों की मजबूती के साथ 27,406.13 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 56.95 अंकों की बढ़त के साथ 8,454.95 पर कारोबार करते देखे गए.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.1 अंकों की बढ़त के साथ 27261.76 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.85 अंकों की बढ़त के साथ 8,403.85 पर खुला.