यह ख़बर 31 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 110 अंकों की गिरावट, निफ्टी 21 अंक टूटा

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 110.02 अंकों की गिरावट के साथ 19,894.98 पर और निफ्टी 21.00 अंकों की गिरावट के साथ 6,034.75 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 110.02 अंकों की गिरावट के साथ 19,894.98 पर और निफ्टी 21.00 अंकों की गिरावट के साथ 6,034.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17.72 अंकों की गिरावट के साथ 19,987.28 पर खुला और 110.02 अंकों यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 19,894.98 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,008.83 के ऊपरी और 19,865.72 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.10 अंकों की गिरावट के साथ 6,045.65 पर खुला और 21.00 अंकों यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 6,034.75 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6058.05 के उपरी और 6025.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मिडकैप सूचकांक 37.10 अंकों की तेजी के साथ 6,970.88 पर और स्मॉलकैप 7.66 अंकों की गिरावट के साथ 7,074.07 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 सेक्टरों में से 6 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (1.38 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (1.02 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.61 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.61 फीसदी) और बिजली (0.46 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।