खास बातें
- सेंसेक्स 21.07 अंकों की बढ़त के साथ 18694.41 पर जबकि निफ्टी 4.30 अंकों की बढ़त के साथ 5673.90 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.07 अंकों की बढ़त के साथ 18694.41 पर जबकि निफ्टी 4.30 अंकों की बढ़त के साथ 5673.90 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34.67 अंकों की बढ़त के साथ 18708.01 पर खुला और 21.07 अंकों यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18694.41 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 18790.01 के ऊपरी एवं 18636.16 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 5.30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 5674.90 पर खुला और 4.30 अंकों की बढ़त के साथ 5673.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 5702.70 के उच्चतम एवं 5652.45 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप एवं स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 29.61 अंकों की बढ़त के साथ 6483.49 और स्मॉलकैप सूचकांक 36.24 अंकों की बढ़त के साथ 6903.15 पर बंद हुआ।