सेंसेक्स की चार दिनों से जारी दौड़ पर लगाम, 104 अंक गिरकर बंद हुआ, निफ्टी 8,768 पर सिमटा

सेंसेक्स की चार दिनों से जारी दौड़ पर लगाम, 104 अंक गिरकर बंद हुआ, निफ्टी 8,768 पर सिमटा

सेंसेक्स की चार दिनों से जारी दौड़ पर लगाम (प्रतीकात्मक फोटो)

मुंबई:

शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सेशन्स में चली आ रही तेजी पर आज लगाम लगी और दिनभर रेड जोन में कारोबार करने के बाद कारोबार का अंत गिरावट के साथ हुआ. सेंसेक्स की चार दिनों से 104 अंक गिरकर 28335 के स्तर पर सेंसेक्स बंद हुआ जबकि निफ्टी 33 अंक गिरकर 8,768 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स सुबह 10.7 बजे 23.50 अंकों की गिरावट के साथ 28,415.78 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 6.50 अंकों की कमजोरी के साथ 8,794.55 पर कारोबार करते देखे गए. बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.95 अंकों की मजबूती के साथ 28,443.23 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.65 अंकों की मजबूती के साथ 8,805.70 पर खुला.

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही थी. बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त दिख रही थी.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com