सेंसेक्स 34 अंक तेजी के साथ 26677 के स्तर पर देखा गया (सांकेतिक फोटो)
मुंबई: देश के शेयर बाजारों के कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 18.69 अंकों की मजबूती के साथ 26,661.93 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.70 अंकों की बढ़त के साथ 8,196.95 पर कारोबार करते देखे गए.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 33.98 अंकों की मजबूती के साथ 26677.22 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.4 अंकों की तेजी के साथ 8,202.65 पर खुला।