यह ख़बर 25 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 465 अंक उछला

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 464.90 अंक उछलकर 18815.64 पर जबकि निफ्टी 131.85 अंक बढ़कर 5654.25 पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 464.90 अंक उछलकर 18815.64 पर जबकि निफ्टी 131.85 अंक बढ़कर 5654.25 पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 129.95 अंक बढ़कर 18,480.69 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 66.25 अंक बढ़कर 5,588.65 अंक पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 66.26 अंक उछलकर 6721.56 पर जबकि स्मॉलकैप 80.79 अंक बढ़कर 8001.63 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com