यह ख़बर 04 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक के लिए बना निगरानी निकाय

खास बातें

  • रिजर्व बैंक ने वैश्विक नियमन का अनुपालन सुनिश्चित करने और निगरानी व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के लिए दो निगरानी निकायों का गठन किया।
मुंबई:

रिजर्व बैंक ने वैश्विक नियमन का अनुपालन सुनिश्चित करने और निगरानी व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के लिए दो निगरानी निकायों का गठन किया।

आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘निगरानी निकाय के गठन का उद्देश्य इन बैंकों के इर्द-गिर्द निगरानी मुद्दों से निपटना और सीमापार निगरानी के लिए सहयोग की एक व्यवस्था स्थापित करना है।’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com