खास बातें
- खुदरा निवेशकों ने एसबीआई के 1,000 करोड़ रुपये के बांड निर्गम में भारी रुचि दिखाई है और इस निर्गम को कुल मिलाकर 8.5 गुना अभिदान मिला है।
मुंबई: खुदरा निवेशकों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के 1,000 करोड़ रुपये के बांड निर्गम में भारी रुचि दिखाई है और इस निर्गम को कुल मिलाकर 8.5 गुना अभिदान मिला है। इस निर्गम के एक मर्चेंट बैंकर कोटक महिंद्रा बैंक के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसबीआई के निर्गम में 8,580 करोड़ रुपये के लिए बोली लगाई गई जो पेशकश का 8.5 गुना है। यह निर्गम 21 फरवरी को खुलकर सोमवार को बंद हुआ। सूत्रों के अनुसार खुदरा निवेशकों ने इस निर्गम में 4,500 करोड़ रुपये के लिए बोली पेश की।