सांसदों को कितना मिलता है वेतन और कितना है भत्ता, पढ़ें पूरी जानकारी

ऐसा लगता है कि देश में विपक्ष हंगामे का आदि हो गया है और संसद की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ जाती है.

सांसदों को कितना मिलता है वेतन और कितना है भत्ता, पढ़ें पूरी जानकारी

सांसदों को मिलने वाला वेतन और भत्ता (Salary and allowances of MP)

नई दिल्ली:

देश के संसद (Parliament) आज मोदी सरकार (Modi government) के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर चर्चा कर रही है. अकसर देखा गया है कि संसद (Loksabha) में चर्चा में हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाती है. देश के लोग इस हंगामे के अब आदि होते जा रहे हैं. ऐसा लगता है कि देश में विपक्ष हंगामे का आदि हो गया है और संसद की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ जाती है. वर्तमान मॉनसून सत्र से पहले भी यही उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव चर्चा के लिए मंजूर हो जाने के बाद आज देश के लोगों को सदन में इस प्रस्ताव पर पार्टियों की राय सुनने को मिल रही है. 

ऐसे में जब संसद आज चर्चा कर रही है तब सभी देशवासी के मन में यह विचार आता है कि आखिर देश के सांसदों को कितना वेतन मिलता है, उन्हें कितना भत्ता मिलता है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह सबको मालूम है कि लोकतांत्रिक देश में कानून बनाने का अधिकार संसद को है और संसद अपने सांसदों के दम पर यह काम करती है. लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि सांसद जनता द्वारा चुने जाते हैं और इस प्रकार जनता अपने लिए कानून बनाती है. सांसदों का काम जनता की सेवा करना है और अकसर समाजसेवा में कुछ मिलता नहीं है. केवल समाज की सेवा और समाज का मार्गदर्शन ही उनका काम रहा है. लेकिन सांसदों को कई बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और ऐसे में संसद ने सांसदों का वेतन और जरूरत के हिसाब से भत्ते तय किए. 

आइए जानते हैं सांसदों को कितना वेतन और भत्ता मिलता है

  1. लोकसभा और राज्यसभा के सांसद कार्यकाल के दौरान 50 हजार रुपये का वेतन मिलता है.
  2. अगर सांसद की कार्यवाही के दौरान उसमें शामिल होते हैं, और रजिस्टर में हस्ताक्षर करते हैं तो उन्हें 2000 रुपये हर रोज का भत्ता मिलता है.
  3. एक सांसद अपने क्षेत्र में कार्य कराने के लिए 45000 रुपये प्रतिमाह भत्ता पाने का हकदार होता है.
  4. कार्यालयीन खर्चों के लिए एक सांसद को 45000 रुपये प्रतिमाह मिलता है. इसमें से वह 15 हजार रुपये स्टेशनरी पर खर्च कर सकता है. इसके अलावा अपने सहायक रखने पर सांसद 30 हजार रुपये खर्च कर सकता है.
  5. सांसद निधि (मेंबर ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट) स्कीम के तहत सांसद अपने क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का खर्च करने की सिफारिश कर सकता है.
  6. सांसदों को हर तीन महीने में 50 हजार रुपये यानी करीब 600 रुपये रोज घर के कपड़े धुलवाने के लिए मिलते हैं.
  7. सांसदोंको हवाई यात्रा का 25 प्रतिशत ही देना पड़ता है. इस छूट के साथ एक सांसद सालभर में 34 हवाई यात्राएं कर सकता है. यह सुविधा पति/पत्नी दोनों के लिए है.
  8. ट्रेन में सांसद फर्स्ट क्लास एसी में अहस्तांतरणीय टिकट पर यात्रा कर सकता है. उन्हें एक विशेष पास दिया जाता है.
  9. एक सांसद को सड़क मार्ग से यात्रा करने पर 16 रुपये प्रतिकिलोमीटर यात्रा भत्ता मिलता है.