रघुराम राजन के फैसले पर चिदंबरम ने कहा, मैं निराश और दुखी हूं

रघुराम राजन के फैसले पर चिदंबरम ने कहा, मैं निराश और दुखी हूं

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि वह रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन के दूसरा कार्यकाल नहीं लेने के फैसले से निराश और बेहद दुखी हैं, लेकिन उन्हें इस घटनाक्रम से कोई आश्चर्य नहीं हुआ है।

उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, 'मैं डॉक्टर रघुराम राजन के 4 सितंबर, 2016 को कार्यकाल समाप्ति के बाद आरबीआई छोड़ने के फैसले से निराश और बेहद दुखी हूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि मुझे इस पर कोई आश्चर्य नहीं हुआ।' पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने जाने-माने विद्वान और अर्थशास्त्री के खिलाफ उकसाने वाले, आधारहीन और बचकाने हमले की सोचे-समझे नियोजित अभियान के जरिए इस घटनाक्रम को आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने पहले कहा था कि यह सरकार डॉक्टर राजन के काबिल नहीं है। बावजूद इसके, भारत नुकसान में है।' राजन को 2013 में यूपीए सरकार ने नियुक्त किया था, जब चिंदबरम वित्त मंत्री थे।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com