यह ख़बर 14 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रुपया 71 पैसे की मजबूती के साथ दो महीने के उच्चतम स्तर पर

खास बातें

  • यूरो के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 71 पैसे की तेजी के साथ 54.72 के दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई:

यूरो के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 71 पैसे की तेजी के साथ 54.72 के दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बीच निर्यातकों और बैंकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से स्थानीय इकाई को समर्थन मिला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा डीजल की कीमत पांच रुपये बढ़ाने के फैसले ने भी रुपये की तेजी में सकारात्मक भूमिका निभाई।