यह ख़बर 09 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रुपया चार महीने के उच्चतम स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 51 पैसे मजबूत

मुंबई:

रुपया लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी बरकरार रखते हुए सोमवार को के शुरुआती कारोबार में 51 पैसे की मजबूती के साथ करीब चार महीने के उच्चतम स्तर 60.90 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के कारण और विदेशी बाजारों में अन्य मुद्रा के मुकाबले डॉलर में कमजोरी के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रुपया शुक्रवार के कारोबार के दौरान 34 पैसे की मजबूती के साथ पांच सप्ताह के उच्चतम स्तर 61.41 पर बंद हुआ था।