यह ख़बर 28 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार तीसरे दिन तेजी

खास बातें

  • पिछले सप्ताह डॉलर के मुकाबले 56.40 के रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद देश की मुद्रा रुपया सोमवार को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ।
मुम्बई:

पिछले सप्ताह डॉलर के मुकाबले 56.40 के रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद देश की मुद्रा रुपया सोमवार को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 55.18 पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ 55.37 पर बंद हुआ था।

रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार तीसरे दिन तेजी रही। पिछले तीन दिन में रुपये में 2.2 फीसदी मजबूती आई है, जो पिछले तीन महीने में सबसे अधिक दिनों की लगातार तेजी है।

इससे पहले के लगातार सात सत्रों में रुपये ने लगातार रिकार्ड निचला स्तर छुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उधर, देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 199.02 अंकों की तेजी के साथ 16,416.84 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 65.25 अंकों की तेजी के साथ 4,985.65 पर बंद हुआ।