खास बातें
- शेयर बाजारों में अच्छी शुरूआत के बीच निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 32 पैसे की तेजी के साथ 55.05 पर खुला। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब रुपये में तेजी दर्ज की गयी।
नई दिल्ली: शेयर बाजारों में अच्छी शुरूआत के बीच निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 32 पैसे की तेजी के साथ 55.05 पर खुला। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब रुपये में तेजी दर्ज की गयी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 27 पैसे की तेजी के साथ 55.37 पर बंद हुआ था।
कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के साथ निर्यातकों की अमेरिकी करेंसी की बिकवाली से रुपये में तेजी आयी। यूनान में सकारात्मक गतिविधियों की खबर से डॉलर के मुकाबले यूरो में तेजी का रुपये की धारणा पर असर पड़ा।
इधर, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 112.03 अंक या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,329.85 अंक पर खुला।