यह ख़बर 22 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रुपया नए रसातल में, डॉलर की कीमत 57.33 हुई

खास बातें

  • वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर जारी चिंताओं के दौरान पूंजी निकासी और आयातकों की अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ने पर शुक्रवार को कारोबार के दौरान रुपया 57.33 के नए रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई:

वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर जारी चिंताओं के लगातार बढ़ते चले जाने से पूंजी निकासी और आयातकों की अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ने पर शुक्रवार को भारतीय मुद्रा भी लगातार लुढ़कती रही, और कारोबार के दौरान 57.33 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के नए न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई।

गुरुवार के बंद भाव 56.30 रुपया प्रति डॉलर की तुलना में रुपया शुक्रवार को 56.80 पर कमज़ोरी के साथ ही खुला था, और कारोबार के दौरान नए ऐतिहासिक न्यूनतम स्तर 57.33 तक लुढ़ककर दोपहर बाद 1:12 बजे वह 87 पैसे अथवा 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.17 पर था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रुपये की गिरावट में पूंजी निकासी और आयातकों की अमेरिकी डॉलर की मांग के अलावा यूरो के मुकाबले डॉलर में मजबूती ने भी भारतीय मुद्रा पर दबाव डाला। वैसे रुपया गुरुवार को ही कारोबार के दौरान 56.57 के स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से उसमें कुछ सुधार हुआ, और वह 15 पैसे की गिरावट के साथ 56.30 पर बंद हुआ था।