यह ख़बर 05 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रिकॉर्ड गिरावट के बाद डॉलर की तुलना में रुपये में कुछ सुधार

खास बातें

  • पिछले सप्ताह डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को रुपये में कुछ सुधार हुआ। आज सुबह बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 60.80 पर कारोबार कर रहा था जबकि पिछले शुक्रवार को रुपया 61.11 तक लुढ़क गया था।
नई दिल्ली:

पिछले सप्ताह डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को रुपये में कुछ सुधार हुआ। आज सुबह बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 60.80 पर कारोबार कर रहा था, जबकि पिछले शुक्रवार को रुपया 61.11 तक लुढ़क गया था।

बताया जा रहा है कि अमेरिका में रोजगार के नए आंकड़ों के आने के बाद अमेरिका के केंद्रीय ने बैंक ने आर्थिक सुधारों के लिए दी जा रही छूट में सावधानी से कमी करने का मन बनाया है।

पिछले हफ्ते रुपये में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई जो करीब 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट थी। मात्र पिछले सप्ताह में 3.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। रुपये का इस तरह कमजोर होना लगातार जारी है वह भी तब जब आरबीआई लगातार रुपये की गिरती साख को बचाने के प्रयास में लगा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आरबीआई के भी उम्मीद है कि रुपये की मजबूती के लिए देश में विदेशी निवेश की आवक बढ़नी चाहिए, वहीं सरकार ने कदम के सामने विपक्षी दलों की मांग एक रोड़ा के रूप में काम कर रही है।