खास बातें
- बैंकों और निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली और घरेलू इक्विटी बाजार में तेजी के बीच रुपया आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में 37 पैसे की मजबूती के साथ 59.82 के स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई: बैंकों और निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली और घरेलू इक्विटी बाजार में तेजी के बीच रुपया आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में 37 पैसे की मजबूती के साथ 59.82 के स्तर पर पहुंच गया।
हालांकि महीने के अंत में तेल आयातकों की अमेरिकी मुद्रा की मांग के कारण रुपये की मजबूती पर लगाम लगी।
कारोबारियों ने कहा कि निर्यातकों और कुछ बैंकों द्वारा डॉलर की बिकवाली और इक्विटी बाजार में तेजी के कारण घरेलू मुद्रा को मजबूती मिली।