खास बातें
- यूरो तथा अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 55.66 पर खुला।
मुंबई: यूरो तथा अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 55.66 पर खुला।
इसके अलावा, स्थानीय शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा। कारोबारियों के अनुसार यूरो तथा अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा स्थानीय शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा। इधर, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 124.20 अंक या 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,802.08 अंक पर खुला।