रुपया शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 79.93 पर आया

पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 79.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

रुपया शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटकर 79.93 पर आया

प्रतीकात्मक तस्वीर.

मुंबई:

विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 79.93 पर आ गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.93 पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की कमजोरी को दर्शाता है. शुरुआती सौदों में यह 79.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था.

पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 79.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत बढ़कर 110.62 पर आ गया.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.33 प्रतिशत गिरकर 91.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,144.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)