यह ख़बर 02 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे लुढ़ककर 60.70 के स्तर पर

खास बातें

  • रुपये की गिरावट पर नियंत्रण के लिए आरबीआई की पहल के बावजूद आयतकों की डॉलर की मांग बढ़ने के मद्देनजर घरेलू मुद्रा आज 27 पैसे गिरकर 60.70 के स्तर पर आ गई।
मुंबई:

रुपये की गिरावट पर नियंत्रण के लिए आरबीआई की पहल के बावजूद आयतकों की डॉलर की मांग बढ़ने के मद्देनजर घरेलू मुद्रा आज 27 पैसे गिरकर 60.70 के स्तर पर आ गई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की अमेरिकी डॉलर की मांग अधिक होने के अलावा विदेशी बाजारों में अन्य मुद्रा के मुकाबले डॉलर में मजबूती के कारण रुपये पर दबाव बना, लेकिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी के कारण रुपये की गिरावट पर लगाम लगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस बीच रिजर्व बैंक ने रुपये के बचाव में गुरुवार को हेजिंग के नियम को और सख्त किया।