यह ख़बर 30 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नारंग के नाम पर बनेंगे रोबोट और टैबलेट!

खास बातें

  • लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले गगन नारंग की सफलता को भुनाने के प्रयास में एक प्रमुख रोबोट और टैबलेट पीसी निर्माता कंपनी ने इस भारतीय निशानेबाज के नाम पर उत्पादों की विशेष रेंज पेश करने की घोषणा की।
नई दिल्ली:

लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले गगन नारंग की सफलता को भुनाने के प्रयास में एक प्रमुख रोबोट और टैबलेट पीसी निर्माता कंपनी ने इस भारतीय निशानेबाज के नाम पर उत्पादों की विशेष रेंज पेश करने की घोषणा की।

प्रमुख इलेक्ट्रोनिक्स निर्माता कंपनी ‘मिलाग्रो हयूमन टेक’ ने यह भी फैसला किया कि इन विशेष उत्पादों की बिक्री से कमाई पांच प्रतिशत धन नारंग को दिया जाएगा।

इस कंपनी को नारंग के नाम के 10 हजार से अधिक टैबलेट और रोबोट बेचने की उम्मीद है। हालांकि इन उत्पादों को निशानेबाज से सलाह मशविरा करने के बाद पेश किया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी के सीईओ राजीव करवाल ने इस संबंध में घोषणा की।