यह ख़बर 20 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

धोखाधड़ी के आरोप में रीबॉक के पूर्व एमडी और सीओओ समेत पांच गिरफ्तार

खास बातें

  • रीबॉक इंडिया के बर्खास्त प्रबंध निदेश सुभिन्दर सिंह तथा पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) विष्णु भगत को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गुड़गांव:

रीबॉक इंडिया के बर्खास्त प्रबंध निदेश सुभिन्दर सिंह तथा पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) विष्णु भगत को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों को कंपनी में 870 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त भूपिन्दर सिंह ने बताया कि सिंह, प्रेम के साथ संजय मिश्रा, प्रशांत भटनागर तथा सुरक्षित भट्ट को गिरफ्तार किया गया है। अदालत से इन्हें हिरासत में लिए जाने का अनुरोध किया जाएगा। सिंह के नेतृत्व में ही मामले की जांच हो रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सुभिन्दर सिंह तथा भट्ट पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश तथा अन्य आरोप लगे हैं।