खास बातें
- एचडीएफसी बैंक ने ऋणों के लिए अपनी मानक ब्याज दर में 0.2 प्रतिशत की कमी करने का निर्णय किया है। इससे बैंक से ऋण लेना सस्ता होगा।
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने ऋणों के लिए अपनी मानक ब्याज दर में 0.2 प्रतिशत की कमी करने का निर्णय किया है। इससे बैंक से ऋण लेना सस्ता होगा।
एचडीएफसी बैंक की आधार दर या न्यूनतम उधारी दर मौजूदा 10 प्रतिशत से घटकर 9.8 प्रतिशत रह जाएगी।
इसके साथ, देश के इस दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक के ऋणों की सबसे अच्छी दर (बीपीएलआर) भी 0.2 प्रतिशत घटाकर 18.30 प्रतिशत किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि नई दरें शनिवार से प्रभावी होंगी।