रिज़र्व बैंक यूनियनों के 17000 कर्मचारी आज हड़ताल पर

रिज़र्व बैंक यूनियनों के 17000 कर्मचारी आज हड़ताल पर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

छह साल में पहली बार रिजर्व बैंक की यूनियनों से जुड़े 17000 कर्मचारी आज एक दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। ये लोग केंद्रीय बैंक के कई सुधार उपायों का विरोध कर रहे हैं। साथ ही उनकी बेहतर रिटायरमेंट लाभ की भी मांग कर रहे है।

एक दिन की इस हड़ताल से बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकता हैं। लेकिन, आरटीजीएस सुविधाएं खुली रहेंगी। यूनियनें सरकार की सार्वजनिक कर्ज़ नीति केंद्रीय बैंक से लेने और मौद्रिक नीति पर उसके अधिकारों में कटौती करने का विरोध कर रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसका आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक ऑफिसर्स ऐंड एम्पलॉइज ने किया है।