रतन टाटा होंगे रेलवे की कायाकल्प परिषद के प्रमुख

रतन टाटा की फाइल फोटो

नई दिल्ली:

रेल बजट में किए गए वादे को पूरा करते हुए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को कायाकल्प परिषद का गठन करने की घोषणा की। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को इसका प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह परिषद रेल नेटवर्क के पुनरोद्धार के लिए सुझाव देगी।

प्रभु ने कहा कि परिषद का मकसद नवप्रवर्तन वाले उपाय और प्रक्रिया सुझाना है जिनसे रेलवे के सुधार व बदलाव में मदद मिल सके।

टाटा समूह के मानद चेयरमैन के अलावा रेलवे के दो यूनियन नेता शिव गोपाल मिश्रा व एम रघुवैया भी परिषद में होंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन व नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन के महासचिव परिषद के सदस्य होंगे। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने अपने रेल बजट भाषण में इस परिषद का प्रस्ताव किया था। प्रभु ने कहा, ‘‘हम रेल बजट भाषण में किए गए सभी प्रस्तावों को क्रियान्वित करने का प्रयास कर रहे हैं। कायाकल्प परिषद का गठन भी इनमें से एक प्रस्ताव था।''