स्वामी का आरोप- अमेरिकी कंपनियों के फायदे के लिए राजन ने छोटे उद्योगों को बरबाद कर दिया

स्वामी का आरोप- अमेरिकी कंपनियों के फायदे के लिए राजन ने छोटे उद्योगों को बरबाद कर दिया

सुब्रह्मण्यन स्वामी की फाइल फोटो

नई दिल्ली:

रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन पर बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यन स्वामी का हमला शुक्रवार को भी जारी रहा। स्वामी ने कहा कि रिजर्व बैंक गवर्नर की नीतियां कृषि क्षेत्र विरोधी हैं, जिन्होंने छोटे उद्योगों को समाप्त कर दिया।

आरबीआई की नीतियां किसान विरोधी
भारतीय किसान अभियान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर स्वामी ने अलग से कहा, 'मैंने ये टिप्पणियां राजन की गलत नीतियों की वजह से की हैं। उन्होंने लघु एवं मझोले उद्योगों को समाप्त कर दिया है, जिससे अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियां यहां आकर काबिज हो सकें।' उन्होंने कहा, 'बैंकिंग नीतियां कृषि विरोधी हैं। मैंने छह सूत्रीय आरोपपत्र दिया है, जिसमें यह भी शामिल है।'

ऊंची ब्याज दरों से छोटे-मझोले उद्योगों को नुकसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में स्वामी ने उनसे राजन को हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि राजन द्वारा ब्याज दरों को ऊंचा रखने पर जोर देने से घरेलू लघु एवं मझोले उद्योगों में मंदी आ गई है। इससे न केवल उत्पादन में भारी गिरावट आई है, बल्कि भारी संख्या में अर्धकुशल श्रमिक बेरोजगार भी हुआ है।

वॉल स्ट्रीज जर्नल को मोदी के साक्षात्कार का जिक्र करते हुए स्वामी ने कहा, 'आज प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि राजन की नियुक्ति में मीडिया की क्या रुचि है।' राजन का कार्यकाल सितंबर के शुरू में पूरा हो रहा है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com