खास बातें
- अमेरिका में निजी क्षेत्र में जनवरी में फरवरी के मुकाबले नई नौकरियों की संख्या बढ़ी।
वाशिंगटन: अमेरिका में निजी क्षेत्र में जनवरी में फरवरी के मुकाबले नई नौकरियों की संख्या बढ़ी।
ऑटोमेटिक डाटा प्रोसेसिंग (एडीपी) और मूडीज एनालिटिक्स द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को जारी प्रमुख औद्योगिक रिपोर्ट 'नेशनल एम्प्लायमेंट रिपोर्ट' के मुताबिक अमेरिका में निजी कम्पनियों की नौकरियों की संख्या मौसमी समायोजित आधार पर जनवरी में 1,92,000 बढ़ी, जबकि फरवरी में इसमें 1,85,000 की वृद्धि हुई थी।
रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि रोजगार वृद्धि में मुख्य योगदान छोटे और मझोले उद्यमों का रहा, जिनकी नौकरियों की संख्या आलोच्य महीने में 1,94,000 बढ़ी, जबकि इसी अवधि में बड़ी कम्पनियों में 2,000 नौकरियां घटी।
क्षेत्रवार तरीके से यदि देखा जाए तो सेवा क्षेत्र में 1,77,000 नई नौकरी पैदा हुई। वस्तुओं का उत्पादन करने वाले क्षेत्रों में 15,000 नई नौकरियां पैदा हुईं, जिसमें सर्वाधिक वृद्धि निर्माण क्षेत्र में हुई।
मूडीज एनालिटिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जांडी ने कहा, "नौकरियों का बाजार धीमे-धीमे सही, लेकिन लगातार बेहतर हो रहा है। निर्माण में तेजी आ रही है और यह विनिर्माण में गिरावट की तुलना में अधिक प्रभावी है।"