यह ख़बर 31 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पीएनबी का मुनाफा तीसरी तिमाही में 13.5 फीसदी बढ़ा

खास बातें

  • पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान 13.53 फीसदी बढ़कर 1,305.62 करोड़ रुपये हो गया। बैंक को पिछले साल की इसी अवधि में 1,150 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
नई दिल्ली:

पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान 13.53 फीसदी बढ़कर 1,305.62 करोड़ रुपये हो गया। बैंक को पिछले साल की इसी अवधि में 1,150 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

पीएनबी ने बताया कि उसकी कुल आय अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में बढ़कर 11,518.95 करोड रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 10,435.12 करोड़ रुपये थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com