नारायण मूर्ति ने पीएम मोदी की सराहना की, लोगों से उनका समर्थन करने को कहा

एनआर नारायण मूर्ति (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में काफी अच्छी बातें हुई हैं और प्रधानमंत्री को उनकी इन पहलों में समर्थन दिया जाना चाहिए।

उन्होंने सीसीआई व्याख्यान में कहा, हमारे पास ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो काफी उत्साही और मेहनत करने वाले हैं। लोगों, सभी दलों और विपक्ष को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि काफी अच्छी बातें हुई हैं, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। ऐसे में हम सभी को प्रधानमंत्री का समर्थन करना चाहिए। एक स्थिर और पारदर्शी टैक्स व्यवस्था की मांग करते हुए मूर्ति ने कहा कि पिछली तारीख से टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नारायण मूर्ति ने कहा कि कराधान नीतियां पारदर्शी, स्थिर व आसानी से बताई जाने वाली होनी चाहिए। इससे करदाताओं के बीच सरकार को लेकर भरोसा बढ़ेगा और अधिकतम कर जुटाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कुशल तरीके से भूमि के आवंटन से पूरे समाज को फायदा होगा।