यह ख़बर 07 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पेट्रोल के दाम पांच रुपये तक बढ़ाने की तैयारी!

खास बातें

  • पेट्रोल की कीमत एक बार बढ़ने के आसार है। एनडीटीवी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम पांच रुपये तक बढ़ाने की फिराक में हैं।
नई दिल्ली:

पेट्रोल की कीमत एक बार बढ़ने के आसार है। एनडीटीवी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम पांच रुपये तक बढ़ाने की फिराक में हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि तेल कंपनियों को सरकार की ओर से हरी झंडी भी मिल गई है। बताया जा रहा है कि सरकार एक बार फिर डीजल के दाम भी बढ़ाने की कोशिश में है।

बता दें कि बुधवार को ही तेल मंत्रालय ने कैबिनेट को एक नोट भेज डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ाने की मांग की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं, सरकार की सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह ऐसे किसी भी कदम का समर्थन नहीं करेगी।