यह ख़बर 28 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मिलेगी राहत, पेट्रोल के दामों में कटौती जल्द!

खास बातें

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरने से आम लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। तेल कंपनियां अगले दो-तीन दिनों में पेट्रोल के दाम घटा सकती हैं।
नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरने से आम लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। तेल कंपनियां अगले दो-तीन दिनों में पेट्रोल के दाम घटा सकती हैं। कहा जा रहा है कि दामों में एक से दो रुपये तक की कटौती हो सकती है।

गौरतलब है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव 115 डॉलर से गिरकर 105 से 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। ऐसे में पेट्रोल के दामों में कटौती जरूरी हो गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वैसे भी, डीजल के बढ़े दामों से जनता परेशान है। ऐसे में पेट्रोल के दामों में कटौती उन्हें कुछ राहत तो जरूर देगी