पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं आया कोई बदलाव.
नई दिल्ली: Petrol-Diesel Price Today: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 जनवरी यानी आज के पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है और इनके दाम स्थिर बने हुए हैं. जबकि चेन्नई में इनके दामों में मामूली वृद्धि हुई है. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 94.33 रुपये प्रति लीटर हैं.
देश के चार महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम-
शहर पेट्रोल डीजल
मुंबई 106.31 94.27
दिल्ली 96.72 89.62
चेन्नई 102.73 94.33
कोलकाता 106.03 92.76
ये भी पढ़ें- Tata Nexon EV की कीमत में 50000 रुपये तक की कटौती, टॉप मॉडल की रेंज भी बढ़ाई गई
SMS कर पता करें अपने शहर का रेट
आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल (HowTo Check Diesel Petrol Price Daily) के दाम क्या है? ये आप घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं. दाम चेक करने के लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
दरअसल अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों पर ईंधन तेल के घरेलू दाम निर्भर करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों की समीक्षा रोज तेल कंपनियों द्वारा की जाती है और इसके आधार पर नए दाम हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं. जिसके साथ ही ये लागू हो जाते हैं.