विज्ञापन

राघव चड्ढा के सपोर्ट में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर किया ये कमेंट 

Priyanka Chopra supports Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा के बाद प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को सपोर्ट करते हुए उनके वीडियो पर कमेंट किया, जो वायरल हो रहा है.  

राघव चड्ढा के सपोर्ट में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर किया ये कमेंट 
प्रियंका चोपड़ा ने किया जीजा राघव चड्ढा की पोस्ट पर कमेंट

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं अपने कजिन्स को अक्सर सपोर्ट करती हुईं नजर आती हैं. इसी बीच उन्होंने परिणीति चोपड़ा के पति और राजनेता राघव चड्ढा की एक पोस्ट पर कमेंट किया है, जो वायरल हो रहा है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है. जबकि अन्य संसद सदस्य अशोक मित्तल से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया. इसी के चलते उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने खामोश, पर पराजित नहीं. नाम दिया. वहीं इसी पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में रिएक्शन दिया है. 

प्रियंका चोपड़ा ने किया राघव चड्ढा के पोस्ट पर कमेंट

राघव चड्ढा ने एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें उन्होंने संसद के अलग-अलग सत्रों में उठाए गए मुद्दों को हाईलाइट किया. क्लिप में उन्हें शिक्षा-रोजगार के बीच का अंतर, 'एक राष्ट्र-एक चिकित्सा उपचार', वेतन इंडेक्सेशन और भगत सिंह को 'भारत रत्न' देने की अपनी मांग जैसे मुद्दों पर बात करते हुए दिखाया गया है. वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा,  राघव चड्ढा ने बस भारतीय झंडे का एक इमोजी पोस्ट किया. प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में 'दिल वाली आंखें', 'तालियां' और 'क्लैप' करने वाली इमोजी शेयर किए हैं. बता दें कि राघव चड्डा ने परिणीति चोपड़ा से शादी की है, जो प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- नागिन 7 में अक्षय कुमार की एंट्री, नाग गुरू बन नागिन को सीख देते आए नजर, राजपाल यादव का फनी अंदाज आया लोगों को पसंद

परिणीति चोपड़ा ने भी शेयर किया था पोस्ट

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले राघव चड्ढा की पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति का वीडियो शेयर किया था और उन्हें सपोर्ट किया था. हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया. जबकि प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो पिछले साल राघव चड्ढा के 37वें बर्थडे पर परिणीति चोपड़ा के साथ एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की थी, जो कपल की सगाई की फोटो थी. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे राघव चड्ढा. आपके लिए आने वाला साल सेहत, खुशियों और अपने नन्हे-मुन्ने के साथ नए रोमांच से भरा हो. वहीं इस पोस्ट में उन्होंने कजिन परिणीति चोपड़ा को भी टैग किया. 

प्रियंका चोपड़ा के बारे में

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इंडियन सिनेमा में कमबैक करने के लिए तैयार हैं. वह एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं. वहीं इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद आती रहती हैं. 

ये भी पढे़ं- रेखा के जीजाजी की 4 फोटो, बॉलीवुड के खूंखार विलेन, 90s में चमकी किस्मत, सुपरस्टार की छोटी बहन से की शादी 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com