Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के लिए देने होंगे इतने पैसे, जाने ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले कई महीनों से बदलाव नहीं हुआ है. 12 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनीं हुई है.

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के लिए देने होंगे इतने पैसे, जाने ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल के भाव रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं.

नई दिल्ली:

Petrol-Diesel Price Today: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. 22 मई, 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनीं हुई हैं और आज भी इनके दामों में बदलाव नहीं हुआ है. देश के मुख्य शहर चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में इनकी कीमते स्थिर हैं. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत  94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं.

ये भी पढ़ें-  दिल्ली सरकार ने बढ़ाया ऑटो-टैक्सी का किराया, जानें कितना चुकाना होगा भाड़ा

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली                    96.72                     89.62
मुंबई                     106.31                   94.27
कोलकाता              106.03                   92.76
चेन्नई                     102.63                   94.24

ऐसे चेक करें शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल (HowTo Check Diesel Petrol Price Daily) किस दाम में बिक रहा है. ये आप फोन के जरिए घर बैठे आसानी से जान सकते हैं. पेट्रोल-डीजल का आज का दाम जाने के लिए आपको बस ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या SMS के जरिए भी अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमत चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बता दें पेट्रोल-डीजल के भाव रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं.