Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के आज के भाव जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम हर सुबह जारी किए जाते हैं. देश के कुछ शहरों में पेट्रोल सस्ता भी हुआ है. जबकि चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बनें हुए हैं.

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के आज के भाव जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

नई दिल्ली:

Petrol-Diesel Price: पेट्रोलियम कंपनियों ने 7 दिसंबर यानी आज के पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) के दाम जारी कर दिए हैं. इनकी कीमतें आज भी स्थिर बनीं हुई हैं और देश के चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं. बता दें इस साल 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी. 22 मई से ये नए दाम जारी हुए थे और तभी से स्थिर बनें हैं. देखते हैं देश के चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं

चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली                    96.72                     89.62
मुंबई                     106.31                   94.27
कोलकाता              106.03                   92.76
चेन्नई                     102.63                   94.24

चेक क करें अपने शहर का रेट      

राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता  HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते है.

ये भी पढ़ें-  भारत में विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर बढ़कर 550.14 अरब डॉलर पर

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों पर ईंधन तेल के घरेलू दाम निर्भर करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों की समीक्षा रोज तेल कंपनियों द्वारा की जाती है और इसके आधार पर नए दाम हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं. जिसके साथ ही ये लागू हो जाते हैं.