राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है
नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 12 वें दिन कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिला. सोमवार यानी 18 अप्रैल 2022 को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में संशोधन नहीं किया है. पेट्रोल और डीजल के दामों में आखिरी बार बदलाव 6 अप्रैल को किया गया था. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है, वहीं डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। सभी चार मेट्रो शहरों में मुंबई में ईंधन की कीमतें सबसे ज्यादा हैं। मूल्य वर्धित कर (वैट) के कारण राज्यों में कीमतें अलग-अलग रहती है.
| शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
|---|
| दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
| कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
| मुंबई | 120.51 | 104.77 |
| चेन्नई | 110.85 | 100.85 |
| स्रोत : इंडियन ऑयल |
बताते चलें कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से प्रतिदिन ईंधन दरों को तय किया जाता है. ईंधन की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है.
गौरतलब है कि ईंधन की कीमतों में बीते 16 दिनों में रिकॉर्ड वृद्धि होने से इसकी मांग घट गई है और इसका नतीजा यह हुआ कि अप्रैल के पहले पखवाड़े में देश में ईंधन की बिक्री कम हुई है. पेट्रोलियम उद्योग के आरंभिक आंकड़ों में शनिवार को यह तथ्य सामने आए थे. मालूम हो कि मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया था जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 122 रुपये की तेजी के साथ 7,400 रुपये प्रति बैरल हो गयी थी.
ये भी पढ़ें-
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का कम इस्तेमाल कर रहे भारतीय, कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बाद घटी खपत
उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाएं राज्य : हरदीप सिंह पुरी
Video: भाजपा शासित राज्यों ने ईंधन पर वैट घटाया: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी