नई दिल्ली: Fuel Price Today: जहां अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 13 हफ्तों की ऊंचाई के स्तर को छू गया है. वहीं, देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल की मांग बढ़ने की संभावनाओं के बाद से तेल उछाल देख रहा है. तड़के सुबह अगस्त कॉन्ट्रैक्ट का ब्रेंट क्रूड 12 सेंट की उछाल के साथ 123.70 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज हुआ. वहीं, US WTI क्रूड 6 सेंट की बढ़त के साथ 122.17 पर पहुंचा था. बुधवार को दोनों ही बेंचमार्क 8 मार्च के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए थे. लगभग ऐसा ही स्तर 2008 में देखा गया था.
अगर इंडियन बास्केट के लिहाज से देखें तो पेट्रोलियम मंत्रालय के Petroleum Planning and Analysis Cell (PPAC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जून में अबतक (7 जून तक) क्रूड ऑयल की औसत कीमत 117.01 डॉलर प्रति बैरल हो गई है, जबकि मई में यह प्रति बैरल पर 109.51 डॉलर पर था.
नजर डालते हैं देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर-
| शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
|---|
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| मुंबई | 111.35 | 97.28 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
| जयपुर | 108.48 | 93.72 |
| स्रोत : इंडियन ऑयल |
ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा.