यह ख़बर 14 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

हमारा बाजार भारत के लिए हमेशा खुला है : ईरान

खास बातें

  • प्रतिबंधों से प्रभावित ईरान ने शुक्रवार को कहा कि इसका आकर्षक बाजार ‘अच्छे मित्र’ भारत के लिए हमेशा खुला हुआ है लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि अगर देश अमेरिका की तरफ देखता है तो इसकी तरफ से ‘कुछ सीमाएं’ हैं।
नई दिल्ली:

प्रतिबंधों से प्रभावित ईरान ने शुक्रवार को कहा कि इसका आकर्षक बाजार ‘अच्छे मित्र’ भारत के लिए हमेशा खुला हुआ है लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि अगर देश अमेरिका की तरफ देखता है तो इसकी तरफ से ‘कुछ सीमाएं’ हैं।

ईरान ने कहा कि इसके साथ संबंधों पर वह भारत की समस्याओं को समझता है क्योंकि वह अमेरिका से प्रभावित है लेकिन उसने नयी दिल्ली पर निर्णय करना छोड़ दिया कि वह तेहरान के साथ किस तरह का संबंध चाहता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा, ‘भारत के साथ हमारे लंबे और मित्रवत् संबंध रहे हैं। हम मित्र बने रह सकते हैं। हम इस अवसर को भुना सकते हैं। लेकिन अगर भारत वाशिंगटन की तरफ देखता रहा तो हमारे लिए कुछ सीमाएं हैं।’’