ओएनजीसी का शुद्ध लाभ 6 प्रतिशत बढ़ा, बोनस शेयर की घोषणा

ओएनजीसी का शुद्ध लाभ 6 प्रतिशत बढ़ा, बोनस शेयर की घोषणा

नई दिल्ली:

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 6 प्रतिशत बढ़ गया. कंपनी ने सरकार के विनिवेश से पहले तरलता बढ़ाने को बोनस शेयर की घोषणा की है.

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 6.2 प्रतिशत बढ़कर 4,681.39 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

ओएनजीसी के निदेशक मंडल ने मौजूदा पांच रुपए के प्रत्येक दो शेयरों पर एक नया बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दी है. चूंकि कंपनी की लगभग समूची 14,000 करोड़ रुपए की नकदी भविष्य की परियोजनाओं तथा पूंजीगत खर्च के लिए रखी गई है ऐसे में ओएनजीसी ने शेयरधारकों को आय के लिए नकद लाभांश के बजाय बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है.

इसके अलावा कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 4.5 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com