यह ख़बर 18 नवंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ओएनजीसी का एफपीओ इस साल आने की संभावना नहीं

खास बातें

  • सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की प्रस्तावित शेयर बिक्री इस कैलेंडर साल में होने की उम्मीद नहीं है।
New Delhi:

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की प्रस्तावित शेयर बिक्री इस कैलेंडर साल में होने की उम्मीद नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, ओएनजीसी का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) इस साल संभव नहीं है। सरकार ने चालू वित्तवर्ष में विनिवेश से 40,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत ओएनजीसी की पांच फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश किया जाना है। कंपनी के शेयरों की बिक्री इस साल कई बार टलने के बाद दिसंबर में होने की संभावना थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com