खास बातें
- तेल कंपनियां पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये तक की कटौती कर सकती हैं लेकिन इसका फ़ैसला कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की स्थिरता को देखकर ही लिया जाएगा।
नई दिल्ली: तेल कंपनियां पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये तक की कटौती कर सकती हैं लेकिन इसका फ़ैसला कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की स्थिरता को देखकर ही लिया जाएगा।
तेल कंपनियों का कहना है कि अगर रुपये की कीमत में स्थिरता आती है तो इसका फायदा ग्राहकों तक जरूर पहुंचाया जाएगा। फिलहाल कच्चे तेल की कीमत तो कम है लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है। रुपया कमजोर होने से तेल का आयात महंगा होता जा रहा है।