नोटबंदी : पहला नकदीरहित प्रदेश बना यह केंद्र शासित प्रदेश

नोटबंदी : पहला नकदीरहित प्रदेश बना यह केंद्र शासित प्रदेश

नोटबंदी : पहला नकदीरहित प्रदेश बना यह केंद्र शासित प्रदेश (प्रतीकात्मक फौटो)

नई दिल्ली:

केंद्र शासित प्रदेश दमन व द्वीव देश का पहला नकदीरहित क्षेत्र बन गया है. अरब सागर में स्थित इस छोटे से दीव में 25,000 से अधिक परिवार रहते हैं जिन्हें नकदीरहित लेनदेन के फायदों के बारे में बताया व समझाया गया है.

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहिर ने दमन व दीव को देश का पहला नकदीरहित क्षेत्र बनाने के लिए यहां के प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है. प्रशासन ने यहां वाई-फाई सेवा शुरू की और बीते 45 दिनों में 32,000 से अधिक पर्यटकों ने 3500 जीबी डेटा का इस्तेमाल किया है.

सरकारी बयान के अनुसार अहिर ने दमन व दीव में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और कडैया में तटीय पुलिस थाने का उद्घाटन किया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com