यह ख़बर 30 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

फेडरल रिजर्व की पहल से चिंतित होने की जरूरत नहीं : वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली:

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक प्रोत्साहन कम करने के फैसले से भारतीय बाजारों पर असर नहीं होगा। वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सरकार और रिजर्व बैंक सभी कदम उठाएंगे।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक सतर्क रहेंगे और वित्तीय बाजारों में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी बांड खरीद योजना में और 10 अरब डॉलर की कटौती करने का फैसला किया। अब हर माह 65 अरब डॉलर के बांड खरीदे जाएंगे, जबकि पिछले माह 75 अरब डॉलर के बांड खरीदे गए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com