यह ख़बर 15 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मारुति सुजुकी ने केनिचि अयुकावा को नया एमडी बनाया

खास बातें

  • देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को कहा कि उसने केनिचि अयुकावा को अपना नया प्रबंध कनदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को कहा कि उसने केनिचि अयुकावा को अपना नया प्रबंध कनदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। वह इस पद पर शिंजो नाकानिशि की जगह लेंगे।

मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा कि शिंजो नाकानिशि के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद अयुकावा 1 अप्रैल को नया कार्यभार सम्भालेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कम्पनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा, "कम्पनी के निदेशक मंडल ने 15 मार्च 2013 को अपनी बैठक में केनिचि अयुकावा को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। शिंजो नाकानिशि की सेवानिवृत्ति के बाद एक अप्रैल 2013 को उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी।"