शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी 17,4000 के ऊपर खुला.
मुंबई: मंगलवार की शाम को बाजार में तेजी आने के बाद बुधवार की सुबह भी घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में आज सभी सेक्टरों में लिवाली दिखी, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स ऊपर चढ़ गए. सुबह 9:18 पर BSE Sensex 320 अंकों या 0.55 फीसदी की तेजी लेकर 58,462 के स्तर पर पहुंचा था. वहीं, NSE Nifty 84 अंकों या 0.48 की तेजी लेकर 17,436 के स्तर पर रिकॉर्ड किया गया.
हालांकि शुरुआती घंटे में ही बाजार में फ्लैट ट्रेडिंग शुरू हो गई. दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स सुबह 10 बजे के आसपास फ्लैट चल रहे थे. सेंसेक्स 15.47 अंकों या 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 58,157.52 के स्तर पर था. वहीं, निफ्टी 18.50 अंकों या 0.11% की तेजी के साथ 17,371 के स्तर पर था.
बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच में तनाव कम होने की संभावनाएं दिख रही हैं. मंगलवार को रूस ने दावा किया कि वो यूक्रेन से लगे अपने बॉर्डर पर तैनात सेना की कुछ टुकड़ियों को हटा रहा है, इससे वहां रूस की मौजूदगी कम होने से युद्ध की आशंका क्षीण हुई है. जिससे बुधवार को एशियाई बाजार में तेजी दिखाई दी.