जहां टीसीएस, ओएनजीसी, इंफोसिस, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर तथा एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी तथा भारती एयरटेल को नुकसान हुआ। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) पिछले सप्ताह 9,375 करोड़ रुपये चढ़कर 3,57,799 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी का शेयर भाव भी 2.7 प्रतिशत बढ़कर 1,828.10 रुपये पर पहुंच गया। लाभ में रहने वाली शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया का स्थान रहा। कंपनी का एमकैप 7,232 करोड़ रुपये बढ़कर 1,70,415 करोड़ रुपये रहा।
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,313 करोड़ रुपये बढ़कर 1,45,165 करोड़ रुपये रहा, वहीं ओएनजीसी का एमकैप 3,979 करोड़ रुपये बढ़कर 2,36,602 करोड़ रुपये रहा।
इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 1,372 करोड़ रुपये चढ़कर 1,72,184 करोड़ रुपये रहा, जबकि एचयूएल का एमकैप 660 करोड़ रुपये बढ़कर 1,30,083 करोड़ रुपये पहुंच गया। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 621 करोड़ रुपये चढ़कर 1,15,082 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।