खास बातें
- ब्रिटेन में वैश्विक आर्थिक संकट का असर 10 सालों तक महसूस किया जा सकता है। यह बात एक नई रपट में कही गई है।
लंदन: ब्रिटेन में वैश्विक आर्थिक संकट का असर 10 सालों तक महसूस किया जा सकता है। यह बात एक नई रपट में कही गई है। समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार, इंस्टीट्यूट फॉर फिस्कल स्टडीज (आईएफएस) की ओर से सोमवार को जारी रपट में कहा गया है कि सरकार ने मंदी के कुप्रभाव से ब्रिटेनवासियों को बचा लिया है। रपट में चेतावनी दी गई है कि घरेलू आय अधिक से अधिक प्रभावित होगी, क्योंकि वित्त विभाग ने घाटे को कम करने के लिए सादगी वाले कदम उठाए हैं। इसमें खर्च में 80 अरब पाउंड की कटौती शामिल है। आईएफएस से जुड़े अर्थशास्त्री, रॉबर्ट जॉयस ने कहा, "मंदी पुरानी खबर जैसी लग सकती है। लेकिन अन्य विकसित देशों की तरह ब्रिटिश जीवन शैली पर भी मंदी का असर मात्र महसूस होना शुरू भर हुआ है, और यह वर्षो तक लगातार महसूस होता रहेगा।"